| SA vs NZ T20 World Cup 2026 |
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम चरणों में है, क्रिकेट का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को खेले गए SA vs NZ ( दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड ) का मैच रोमान्चो से भरा रहा। फिन एलेन ने दक्षिण अफ्रीका के फाइनल में पहुँचने के उमीदों पर पानी फेर दिया। इडेन गार्डेन की पिच पर खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान मिशेल सेंटनर का यह फैसला सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने आये दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और क्विंटन डि कॉक 10 रन के निजी स्कोर पर चलते बनें। नए बल्लेबाज रियान रीकल्टन खाता खोले बिना ही चलते बनें। हालांकि डेवाल ब्रेविस ने एडेन मार्करम का अच्छा साथ दिया। मारकरम गलत आउट के शिकार हुए। रचिन रविंद्र की मिडिल स्टंप पर आती गेंद को मार्करम ने लॉन्ग ऑन पर खेल दिया डैरियल मिशेल ने शानदार डाइव लगाते हुए कैच को पकड़ा, लेकिन बॉल जमीन को छु रही थी। हालांकि थर्ड अंपायर ने इसे सही कैच माना। और मार्करम 18 रन बनाकर गलत आउट का शिकार हुए। बल्लेबाजी करने आए किल्लर- मिलर ने भी ब्रेविस का साथ नहीं दिया और महज 6 रन पर ही आउट हो गए। खतरनाक होते ब्रेविस को जेम्स निशम ने चलता किया। जेम्स निशम की ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद को ब्रेविस ने हवा में खेल दिया और कप्तान सेंटनर ने शानदार कैच पकड़ा। ब्रेविस ने 27 गेंदों में 34 रन बनाए।
स्ट्ब्स और मार्को जानसेन की जोड़ी ने मिलकर टीम को संभाला और रन गती को भी तेज किया। एक समय ऐसा लग रहा था की दक्षिण अफ्रीका 180 के स्कोर को छु सकती है, लेकिन खतरनाक हो रहे इस जोड़ी को लौकी फरग्युसन ने तोड़ा और ट्रिस्टन स्ट्ब्स को बोल्ड किया। स्ट्ब्स ने 29 रन बनाए।
हालांकि मार्को जानसेन ने एक छोर सम्भाले रखा और 55 रन की शानदार पारी खेली जिससे टीम 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर पाई।
SA 168/8 (20)
दक्षिण अफ्रीका स्कोर बोर्ड
| Batter | Status | R | B | SR |
|---|---|---|---|---|
| Aiden Markram C | c Daryl Mitchell b Rachin Ravindra /td> | 18 | 20 | 90.0 |
| Quinton D Kock | c Lockie Ferguson b Cole McConchiel | 10 | 8 | 125.0 |
| Riyan Rickelton | c Finn Allen b Cole McConchiel | 0 | 1 | 0.0 |
| Dewald Brevis | b c Mitchell Santner b James Neesham | 34 | 27 | 125.93 |
| David Miller | c Daryl Mitchell b Rachin Ravindra | 6 | 6 | 100.0 |
| Tristan Stubbs | b Lockie Ferguson | 29 | 24 | 120.83 |
| Marco Jansen | not out | 55* | 30 | 183.33 |
| Corbin Boasch | b Matt Henry | 2 | 3 | 66.67 |
| Kagiso Rabada | c James Neesham b Matt Henry | 0 | 1 | 0.0 |
| Keshav Maharaj | Not Out | 1 | 1 | 100.0 |
| Lungi Ngidi | DNB | - | - | - |
| Total (20.0 Overs) | 168/8 |
दूसरी पारी की शुरुआत भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए निराशाजनक शुरुआत रही और अपने पहले ओवर में ही मार्को जानसेन ने 11 रन दे दिये। ओपनिंग बल्लेबाज टीम सिफर्ट और फिन एलेन की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को पानी पिला दिया। न्यूजीलैंड ने पहले पॉवर प्ले के 6 ओवरों में ही 84 रन ठोक डालें। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की ऐसी धुलाई हो रही थी मानों गेंदबाज अपनी लाइन लेंथ ही भूल गये हो। हालांकि 10वें ओवर की पहली गेंद पर ही कागीसो रबाडा ने टीम सिफर्ट को बोल्ड किया। रबाडा की अंदर आती धीमी गति के गेंद पर सिफर्ट चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। हालांकि टीम सिफर्ट ने अपना काम कर दिया था। सिफर्ट ने 33 गेंदों में ही ताबड़तोड़ 58 रन की पारी खेली। इस बीच न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोये आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। फिन एलेन ने टी20 वॉर्ल्ड कप 2026 के इस सीजन में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया, इसके साथ ही फिन एलेन सबसे तेज शतक के मामलें में दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।फिन एलेन ने महज 33 गेंदों में ही शतक ठोक डालें। रचिन रविंद्र ने 13 रन बनाए।
NZ 173/1 (12.5)| Batter | Status | R | B | SR |
|---|---|---|---|---|
| Tim Seifert (Wk) | b Kagiso Rabada | 58 | 33 | 175.76 |
| Finn Allen | Not Out | 100 | 33 | 303.03 |
| Rachin Ravindra | Not Out | 13 | 11 | 118.18 |
| Total (20.0 Overs) | 173/1 |
Fastest T20 International hundreds (by balls taken)
सबसे तेज शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय में (सबसे कम गेंदों द्वारा)
27 - Sahil Chauhan (Estonia) v Cyprus, Episkopi, 2024
29 - Muhammad Fahad (Turkey) v Bulgaria, Sofia, 2025
33 - Finn Allen (NZ) vs SA, Kolkata, 2026
33 - Jan Nicol Loftie-Eaton (NAM) vs NEP, Kirtipur, 2024
33 - Sikandar Raza (ZIM) v Gambia, Nairobi, 2024
Good information
जवाब देंहटाएं