| T20 World Cup 2026 |
भारत पहुॅंचा फाइनल में.
📊 Table of Contents
Match Summary:भारत बनाम इंग्लैंड
गुरुवार को खेले गए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोमांच से भरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। छक्कें-चौक्कों की बारिश ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पर उनकी ये रणनीति काम नहीं आयी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन आउट ऑफ फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और महज 9 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने उनका विकेट लिया। लेकिन पिछले मैच से फॉर्म में आए ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और एक छोर संभालें रखा। दूसरी तरफ ईशान किशन ने भी उनका भरपूर साथ दिया और 4 चौक्कों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 18 गेंद में ही 39 रन बना डालें। खतरनाक हो रहे इस जोड़ी को आदिल राशिद ने तोड़ा। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर ही लॉन्ग ऑफ पर खेलने की कोशिश में ईशान किशन विल जैक्स को कैच दे बैठे।
आमतौर पर पीछे उतरने वाले शिवम दुबे इस बार चौथे स्थान पर ही उतरे। उन्होंने संजू सैमसन का भरपूर साथ दिया। दोनों के बीच 43 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। अपने शतक की तरफ बढ़ रहे संजू सैमसन को विल जैक्स ने अपने स्पिन के जाल में फंसा लिया।
संजू सैमसन ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी
संजू सैमसन शतक तो पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक खेले गए किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में ही 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। संजू ने 8 चौक्कों और 7 गगनचुंबी छक्कों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संजू सैमसन के आउट होने के बाद आए हार्दिक पांड्या ने भी कुछ अच्छे शॉर्ट्स लगाए। सबकुछ अच्छा चल रहा था की अचानक 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर तालमेल की कमी के कारण शिवम दुबे को रन आउट हो कर जाना पड़ा।शिवम दुबे के बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए 7 गेंदों में ही 300 के स्ट्राइक रेट से 21 रन ठोक डालें। जॉफ्रा आर्चर ने स्लो यॉर्कर से तिलक वर्मा को बोल्ड आउट किया।
भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड के सामने 254 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा।
पहला इनिंग
भारत :- 253/7 (20)
दूसरा इनिंग
India- 1st Innings
| Batter | Status | R | B | SR |
|---|---|---|---|---|
| Sanju Samson | c Phil Salt b Will Jacks | 89 | 42 | 211.90 |
| Abhishek Sharma | c Phil Salt b Will Jacks | 9 | 7 | 128.57 |
| Ishan Kishan | c Will Jacks b Adil Rashid | 39 | 18 | 216.67 |
| Shivam Dubey | run out (Harry Brook) | 43 | 25 | 172.00 |
| Surya Kumar Yadav (C) | st Jos Buttler b Adil Rashid | 11 | 6 | 183.33 |
| Hardik Pandya | run out (Jacob Bethell/Jos Buttler) | 27 | 12 | 225.00 |
| Tilak Varma | b Jofra Archer | 21 | 7 | 300.00 |
| Axar Patel | not out | 2 | 2 | 100.00 |
| Varun Chakravarti | not out | 0 | 1 | 0.00 |
Extras: 12 (b 2, lb 1, w 9, nb 0)
| Total (20.0 Overs) | 253/7 |
दूसरा इनिंग
इंग्लैंड :- 246/7
दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने आए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही।
अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 13 रन ठोक डालें। दूसरा ओवर कप्तान सूर्य कुमार यादव ने बुमराह को न दे कर हार्दिक पांड्या को दिया। हार्दिक ने अपने पहले ही गेंद पर फिलिप साल्ट को चलता किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान हैरी ब्रूक भी सस्ते में आउट हो गए। 7 रन के निजी स्कोर पर वो भी चलते बनें। बुमराह ने उनको आउट किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जैकब बेथेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों के नाक में दम करके रख दिया। वरुण चक्रवर्ती ने खतरनाक लग रहे इस जोड़ी को तोड़ा। वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी जॉस बटलर को बोल्ड आउट किया। बटलर ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए। टॉम बैंटन भी लंबी पारी नहीं खेल पाए और 17 रन पर अक्षर पटेल का शिकार हुए। विल जैक्स ने 35 रन वहीं सैम करण ने 18 रन की पारी खेली। एक ओर से विकेट गिरता रहा और एक छोर बेथेल ने संभालें रखा और तूफानी पारी खेलते हुए महज 48 गेंदों में ही 105 रन ठोक डालें लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से सर्वाधिक 2 विकेट हार्दिक पांड्या ने लिए। अर्शदीप, बुमराह, अक्षर और वरुण को 1-1 विकेट मिले।
फाइनल में न्यूजीलैंड से होगी भीड़न्त
इस मैच को जीतकर भारत फाइनल में पहुँच चुका है। फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम से होगा। यह मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।England - 2nd Innings
| Batsman | Status | R | B | SR |
|---|---|---|---|---|
| Philip Salt | c Axar Patel b Hardik Pandya | 5 | 3 | 166.67 |
| Jos Buttler | b Varun Chakaravarthy | 25 | 17 | 147.06 |
| Harry Brook | c Axar Patel b Jasprit Bumrah | 7 | 6 | 116.67 |
| Jacob Bethell | run out (Hardik Pandya/Sanju Samson) | 105 | 48 | 218.75 |
| Tom Banton | b Axar Patel | 17 | 5 | 340.00 |
| Will Jacks | c Shivam Dube b Arshdeep Singh | 35 | 20 | 175.00 |
| Sam Curran | c Tilak Varma b Hardik Pandya | 18 | 14 | 128.57 |
| Jamie Overton | not out | 2 | 3 | 166.67 |
| Jofra Archer | not out | 19 | 4 | 475.00 |
Extras: 13 (b 0, lb 3, w 10, nb 0)
| Total (20.0 Overs) | 246/7 |
India vs England Semifinal 2026 Highlights
Sanju Samson 97 vs England T20 World Cup
IND vs ENG Semi Final Result Hindi
India vs New Zealand Final T20 World Cup 2026
0 Response to "Ind Vs Eng t20 world cup 2026 : इंग्लैंड को हरा भारत पहुँचा फाइनल में"
एक टिप्पणी भेजें