दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
रविवार को हुए सुपर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला हैदराबाद के कप्तान पैट कमिन्स को भाड़ी पर गया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर निराश किया और अभिषेक शर्मा केवल 1 रन बनाकर चलते बने। वीपराज निगम ने उनको रन आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए। केवल 2 रन पर मिशेल स्टार्क ने उनको चलता किया। नितीश रेड्डी को भी शून्य के स्कोर पर मिशेल स्टार्क ने चलता किया। ट्रेविस हेड भी 22 रन के निजी स्कोर पर चलते बनें, उनको भी मिशेल स्टार्क ने आउट किया। 37 रन पर ही हैदराबाद के 4 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। ऐसा लग रहा था की टीम 100 के स्कोर तक ही सिमट जायेगी। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अनिकेत वर्मा ने टीम के पारी को संभाला और हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर 77 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। खतरनाक हो रही इस जोड़ी को मोहित शर्मा ने तोड़ा और हेनरिक क्लासेन को चलता किया। हेनरिक क्लासेन ने 2 छक्कों और 2 चौक्कों की मदद से 19 गेंद में ही 32 रन ठोक डालें। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अभिनव मनोहर भी 6 गेंदों में केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान पैट कमिन्स 7 गेंदों में केवल 2 रन ही बना सके, उनको कुलदीप यादव ने आउट किया। वीआन मुल्डर ने 9 रन, हर्शल पटेल ने 5 रन और मोहम्मद शमी ने 1 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अनिकेत वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। अनिकेत ने 6 छक्कों और 5 चौक्कों की मदद से 41 गेंदों में ही 74 रन की तूफानी पारी खेली। उनको भी कुलदीप यादव ने आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए। कुलदीप यादव को 3 और मोहित शर्मा को 1 विकेट मिला।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 163 पर ऑल आउट हो गई।
164 रन के लक्ष्य का पीछे करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत अच्छी रही। जैक फ्रेजर मैकगर्क और डु प्लेसि की सलामी जोड़ी ने 55 गेंदों में ही 81 रन की शानदार साझेदारी की। डु प्लेसि ने इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक बनाया।
डु प्लेसि ने 27 गेंदों में ही 3 छक्कों और 3 चौक्कों की मदद से 50 रन की शानदार पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ने भी मैकगर्क का अच्छा साथ निभाया। जैक मैकगर्क ने 2 छक्कों और 4 चौक्कों की मदद से 32 गेंदों में 38 रन बनाए। उनको नए गेंदबाज ज़ीशन अंसारी ने आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल ने 5 गेंदों में ही 15 रन ठोक डालें। उनको भी ज़ीशन अंसारी ने आउट किया। इसके बाद दिल्ली का कोई विकेट नहीं गिरा और बल्लेबाजी करने आए टी स्टब्स ने 14 गेंदों में ही 21 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अभिषेक पोरेल भी 18 गेंदों में ही 34 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से केवल ज़ीशन अंसारी को एकमात्र ज़ीशन अंसारी ने विकेट लिए। ज़ीशन को 3 विकेट मिला।
यह भी देखें IPL 2025 पॉइंट्स टेबल
#ipl2025
आईपीएल की ताजा खबर पाने के लिए जुड़े रहें।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
0 Response to "DC Vs SRH : दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया"
एक टिप्पणी भेजें